विस्फोट से पक्का मकान जमींदोज, घर के चार सदस्यों की मौत

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह(झारखंड)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में तिसरी थाना क्षेत्र (Tisari Police station Area) के खिड़किया मोड़ में विस्फोट से पक्का मकान पुरी तरह जमींदोज हो गया। विस्फोट से घर के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गृहस्वामी बालबाल बच गया।विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है।
विस्फोट किस चीज से हुई इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कोई इसे सिलिंडर विस्फोट तो कोई बम ब्लास्ट से जोड़कर घटना को देख रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो जेसीबी मशीन को लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। तीसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पक्के मकान में घर के 5 सदस्य थे। जिसमें बच्चे व् महिलाएं भी शामिल थी। घटना में गृहस्वामी बुधन राय को छोड़कर सभी के चिथड़े उड़ गए। पक्का मकान का विस्फोट में पूरी तरह ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील होने के बाद इसे बड़ी विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल दबे हुए सभी लोगों के शवों को निकालने का प्रयास जारी है। मृतकों में 55 वर्षीय भुखली देवी, उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी, सुनीता देवी के पांच साल का पुत्र अंकित कुमार एवं एक मााह का नवजात पुत्र शामिल है। गृह स्वामी बुधन राय इस हादसे में बाल-बाल बच गया है।

 310 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *