कैंसर के मरीजों की मदद में उतरी फाउंडेशन

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कैंसर की बिमारियों से जूझ रहे मरीजों की मदद में प्रारंभ हेल्पिंग फाउंडेशन सामने आई है। इस फाउंडेशन (Foundation) द्वारा टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर में लगातार बढ़ते ठंड का सामना कर रहे मरीजों व उनके परिजनों में कंबल का वितरण किया गया।

देश के अलग- अलग कस्बे, शहर और राज्यों से इलाज कराने आये मरीज, जिन्हें बेड नहीं मिल सका या रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हॉस्पिटल परिसर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है।

गौरतलब है कि प्रारंभ हेल्पिंग फाउंडेशन की तरफ से टाटा मेमोरियल सेंटर (TATA Memorial Center) परिसर में रहने को मजबूर मरीजों में करीब 100 कंबलो सहित बिस्कुट पॉकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष फाल्गुनी मशरू के आलावा संस्था से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद थे।

फाउंडेशन की अध्यक्षा फाल्गुनी मशरू ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया की देश के अलग- अलग कस्बे, शहर और राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीज यहां बेसहारों की तरह रात गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस वर्ष ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

ऐसे में रात में ठिठुरते बेसहारा लोग की मदद करना हम मुंबईकरों का फर्ज बनता है। जिन मरीजों के तन पर ओढ ने के लिए चादर या गर्म कपड़े नहीं हैं, वैसे लोगों को कंबल या चादर आदि मिलने से उनके चेहरे की मुस्कान और दिल को सकून मिलता है। यही काम हमारी फाउंडेशन के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया।

टाटा हॉस्पिटल में कंबल वितरण में फाउंडेशन के सदस्यों के साथ -साथ उनके बच्चे भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से टूट चुके मरीजों की सेवा में आगे आये हैं। उन्होंने बताया कि हमारी टीम के सदस्यों में किरण शाह, प्रिशा शाह, पुर्णिमा मशरू, प्रभु हंस, राजेश यादव, राकेश, श्रावणी आदि लोग सहमिल थे।

 129 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *