साड़म में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाया गया

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्व गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
साड़म में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री (Prime minister) भारत रत्न राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हें पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने कहा कि भारत के विकास में स्व गांधी के अभूतपूर्व योगदान को भूला नही जा सकता है। उन्होंने भारत में पंचायती राज व्यवस्था को शक्ति प्रदान करने के साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा योजना की शुरूआत कर एक नई क्रांति लाने का काम किया था। देश की विदेश नीति को मजबूती प्रदान की। युवाओं को शक्ति प्रदान करते हुए उन्होंने मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया। रविदास ने कहा कि राजीव गांधी भारतीयों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। 21वीं सदी के भारत का सपना देखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने 18 वर्ष के नवजवानों को मत देने का अधिकार प्रदान किया। स्व राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब फिरकापरस्त व अलगाववादी ताकतो को भारत से जड़ से समाप्त करेंगे। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और संविधान की रक्षा हो सकेगी। मौके पर श्यामकिशोर शरण, राहत इमाम, आई रहमान, सद्दाम हुसैन, शोएब, शाहिद आदि उपस्थित थे।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like