पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 76 वीं जयंती मनी

आगन्तुकों ने पूर्व सांसद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में पिछरी में 15 फरवरी को स्वर्गीय टेकलाल महतो (Teklal Mahato) स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित झामुमो नेता व गिरिडीह के पूर्व सांसद दिवंगत टेकलाल महतो की 76 वीं जयंती समारोह मनाया गया।
समारोह में उदगार व्यक्त करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि टेकलाल बाबू ने अलग झारखंड राज्य के लिये लड़े गए लड़ाई में महती भूमिका निभाई थी। यहां की जनता की खुशहाली का सपना भी देखा था।आज उनके सपनो को पुरा करके ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो मिडिया प्रभारी बिक्की आनंद महतो ने किया। वहीं जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने कहा कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जब से बनी है तब से राज्य के सवा तीन करोड़ जनता खुशहाली से जी रहे हैं। कहा कि कोरोना काल से लेकर अबतक राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जन-भावनाओं के मद्देनजर जनता के लिये समर्पित भाव से हरेक कार्यों के निपटारा के प्रति कटिबद्ध रहे हैं, जो काफी प्रशंसनीय है। मौके पर केन्द्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, आंदोलनकारी नेता जयलाल महतो, स्पोर्ट्स विंग जिला अध्यक्ष भोलू खान, कांग्रेसी नेता आशिष पाल, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, सचिव दीपक महतो, पेटरवार के दस पंचायत प्रभारी दिलीप कुमार मुर्मू, सचिव ललन सोनी, नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, जानकी महतो, अनिल मुर्मू, बिजय मरांडी, दिलीप बास्के, मो.कल्लीमुद्दीन अंसारी, अभिषेक महतो, धीरज साव, अजय महतो, शुकर मिश्रा सहीत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 235 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *