Advertisement

पूर्व विधायक ने कोल इंडिया चेयरमैन से भेंट कर क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

सीसीएल कर्मियों सहित विस्थापितों के ज्वलंत मुद्दे का ठोस समाधान की मांग की

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन पीएम प्रसाद से मुलाकात की।

बताया जाता है कि पूर्व विधायक ने कोल इंडिया चेयरमैन से कथारा क्षेत्र के सीसीएल कर्मियों, ग्रामीण विस्थापितों की समस्याओं सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए समाधान कि बात कही। उन्होंने चेयरमैन को 16 सूत्री पत्र भी सौंपा।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डॉ महतो ने सीसीएल के कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को हाई पावर कमेटी के समझौते के तहत वेतन भुगतान सहित अन्य सुविधाएं देने, आउटसोर्सिंग कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर 75 प्रतिशत प्रभावित ग्रामीण विस्थापितों को रोजगार देने, कथारा, स्वांग एवं जारंगडीह आदि के सीसीएल वाटर फिल्टर प्लांट जो दशकों से तकनीकी रूप से खराब एवं जर्जर है।

रहिवासी दूषित पानी पीने को विवश है। जिससे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में उपरोक्त जगहों पर नया वाटर फिल्टर प्लांट बनाने, कथारा कोलियरी के कोयला फेस में लगी आग और जहरीले धुंए से ग्रामीणों को निजात दिलाने के दिशा में ठोस कार्य करने, ठेकेदारी एवं आउटसोर्सिंग कार्यो में रैयत ग्रामीण विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोड़ने, कथारा वाशरी प्लांट में अधिकारियों व अभियंताओं की कमी को दूर करने, आदि।

कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्मिक प्रबंधक की कमी को दूर करने, क्षेत्र में संचालित सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों के अनुदान यूनिट बढ़ाने व् विद्यालयों को व्यवस्थित करने, 9:3:0 स्कीम के तहत मृत सीसीएल कामगारों के आश्रितों को मिलने वाले नियोजन प्रक्रिया में तेजी लाने, जारंगडीह अस्पताल से ट्रांसफर हो चुके चिकित्सक के स्थान पर चिकित्सक की पोस्टिंग की व्यवस्था करने, सीएसआर मद का गुणवत्ता के साथ कार्य करवाने एवं पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण समिति की निगरानी में योजना का चयन और कार्य कराने, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए सीसीएल प्रबंधन बड़े पैमाने पर बहाली (वैकेंसी) निकलते हुए आयु सीमा 35 वर्ष करने की दिशा में पहल करने, सीसीएल में कार्यरत मजदूरों के आईटीआई डिप्लोमा एवं बीटेक बच्चों को सीसीएल में लगभग 2- 3 साल तक ट्रेनिंग देकर उन्हें परमानेंट करने की दिशा में पहल करने व ग्रामीण विस्थापितों के बच्चों को भी प्राथमिकता देने, कथारा कोलियरी, जारंगडीह कोलियरी,आदि।

गोविंदपुर कोलियरी सहित अन्य परियोजनाओं में लोहा/स्क्रैप आदि ऑक्शन करने, मशीनों के इंजन, ट्रांसमिशन, सेल्फ, सस्पेंशन, फिल्टर, टर्बो चार्जर, पीटी पंप, क्रॉस रेडीयेटर आदि कीमती पार्ट्स पुर्जे भी लोहा स्क्रैप के साथ मिलाकर परियोजनाओं से बाहर भेजे जाने के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर विभागीय कार्रवाई करने, कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं एवं अन्य जगहों पर प्रकृति के संरक्षण आदि अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बड़े पैमाने पर पौधारोपण में बरती गई।

अनियमितता की विभागीय जांच कराने, सीसीएल द्वारा दिव्यांगों को तिनपहिया स्कूटी उपलब्ध कराने, कथारा जीएम ग्राउंड में स्टेडियम का निर्माण करने, कथारा क्षेत्र के परियोजनाओं में संचालित लोकल रोड सेल के लिए कोयला, रिजेक्ट व स्लरी का ऑफर बढ़ाने आदि मांगों से अवगत कराया। पूर्व विधायक को चेयरमैन द्वारा आश्वस्त कराया गया की उनकी मांगों व विचारों पर सकारात्मक पहल की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *