रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक बबिता देवी ने 10 फरवरी को कसमार प्रखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं ने भेंट की।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान खैराचतार स्थित स्मार्ट शू सेंटर में कार्यकर्ताओं से औपचारिक भेंट की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से क्षेत्र का हाल–चाल जाना और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।
पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही जनता की आवाज़ को मजबूती मिलती है। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का आश्वासन दिया।
मौके पर कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की जमीनी हकीकत से उन्हें अवगत कराया और भविष्य में संगठन को और मजबूत करने पर विचार साझा किए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply