पूर्व मंत्री ने दिवंगत विश्वनाथ राज के परिजनों का हालचाल जाना

सहयोग से प्राप्त एक लाख पांच हजार का किसान विकास पत्र बेटी को सौंपा

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाज में इंसानियत अब भी जिंदा है। इस बात का परिचायक बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा के अमन पसंद लोगों ने प्रस्तुत किया।

स्थानीय प्रबुद्ध जनों के सहयोग से समाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राज के निधन के उपरांत उनके मित्र तथा सहयोगी साथियों के द्वारा दोनों बच्चों के लिए एक लाख ₹5000 का धन संग्रह कर राज्य के पूर्व मंत्री गोमियां के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के हाथों से बीते 13 दिसंबर की संध्या दोनों बच्चे को दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने कहा कि बहुत भाग्य से लोग मनुष्य का स्वरुप लेकर पृथ्वी पर जन्म लेते हैं। जो शरीर उपकार के साथ सामाजिक कार्यों में अपने सहभागिता का निर्वाह के कार्य में सहायक बनता है। वही इंसान की पूंजी है।

उन्होने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिवंगत विश्वनाथ राज ने समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। आज उनका असमय चला जाना परिवार के साथ समाज के लिए बड़ी क्षति है।

उनके निधन के बाद उनके सहयोगी साथियों ने उनके बच्चों के भविष्य को देखते हुए जो सहयोग प्रदान किया है। वह समाजिक कार्यकर्ता के दायित्व का निर्वाह कर रहे लोगों के प्रति सच्ची सहानुभूति है।

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिक नेता व विश्वनाथ राज के अजीज मित्रों में शामिल अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज का निधन अत्यंत ही पीड़ादायक है। परिवार तथा समाज ने एक जागरुक साथी को खोया है। सबके बीच में अपने कार्य प्रणाली से विश्वनाथ राज ने अलग जगह और पहचान बनाई थी।

आज जिस प्रकार समाज का और अच्छे लोगों का सहयोग मिल रहा है। उससे परिजनों में एक भरोसे का विश्वास कायम होता है। सभी लोगों ने भविष्य में भी बच्चियों के पठन पाठन में हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय यादव, गोपाल राम, कमल कांत सिंह, मनोज सिंह, पवन कुमार, संतोष सिंहा, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद सहित अन्य शामिल थे।

 179 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *