बूथ मजबूती को लेकर पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

एस. के. पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने 23 मई को कार्यकर्ताओं से साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर गुटूसाई में बैठक का आयोजन प्रखंड महामंत्री श्रवण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक के दौरान अगले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूती को लेकर चर्चा की गई। यहां पूर्व मंत्री गागराई ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते कहा कि वर्तमान सरकार बालू माफियाओं की सरकार, भष्टाचारियों की सरकार है।

इसका ताजा उदाहरण भष्टाचार मामले में आईएएस छवि रंजन तथा जैंतगढ़ में अवैध बालू कारोबार है। उन्होने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरुरी है। कार्यकर्ता रहिवासियों से पंचायत तथा बूथ में प्रवास कर संवाद बनाये।

उनके सुख-दुख की साथी बने। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता समर्पण और संघर्ष से कार्यकर्ता के बीच से ही कोई विधायक और सांसद बनेगें।

भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा में बदलाव की हवा चल रही है। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष रवि दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री पिंटु सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण रजक, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य मंजीत कोड़ा, शशि दास, राहुल दास, दीपेंद्र सिंह, शिवचरण लागुरी, रमेश लागुरी, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, राजु पान, बबलु सिंकु आदि उपस्थित थे।

 

 111 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *