बज्रपात में हुए घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री

मृतकों के परिजनों को दिया आर्थिक मदद, सहयोग का दिया भरोसा
प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बीते दिनों गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में चुटे पंचायत के दण्डरा गांव में बज्रपात से हुए घायलों से अस्पताल में जाकर झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह (Madhavlal Singh) मिले। उन्होंने घायलों को हर तरह के मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंह घटना में मृतकों के परिजनों से मिलकर आवश्यक राशन व आर्थिक मदद किया।
ज्ञात हो कि बीते दिनों गोमियां प्रखंड के चुटे पंचायत के हद में दण्डरा गांव में बज्रपात से तीन नरेगा मज़दूरों की मौत हो गई। जबकि बज्रपात की चपेट में आकर चार लोग घायल भी हुए। घटना में दण्डरा गांव के चैयाटांड निवासी 50 वर्षीय तुलसी महतो, उनकी पत्नी 45 वर्षीय कनकी देवी एवं 55 वर्षी कौशल्या देवी की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य मजदूर घायल हो गये। बताया जाता है कि स्थानीय रहिवासी तुलसी महतो मनरेगा योजना अंतर्गत कुआं निर्माण का काम करा रहे थे। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने लगी। वहां काम कर रहे सभी मजदूर एक मचान में चले गए। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात होने से तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। वज्रपात में घायल सभी लोगों को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायलों में विशेश्वर महतो, किशुन सिंह, लालमन और महेश महतो शामिल हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेलन बारला ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
घटना की सूचना पाकर 20 मई की रात्रि लगभग 8 बजे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह घायलों को देखने अस्पताल पहुँचे। साथ ही मृतकों के घर रात्रि लगभग 11 बजे जाकर खाद एवं आर्थिक मदद पहुंचाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के द्वारा सरकारी लाभ एवं परिवारी लाभ भी दिलाया जाएगा। घायलों के इलाज में भी वे मदद करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंह के साथ अधिवक्ता रोहित ठाकुर (ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क), रियाज खान मुखिया, दिनेश महतो, चेता टाईगर, मोहन भोगता, अशोक राम, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

 231 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *