Advertisement

अधिवक्ता संघ द्वारा दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को की गई मदद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने 21 मई को संघ के सदस्य दिवंगत नन्द किशोर महली के परिजनों को पचास हजार रुपया की सहायता राशि दिया।
इस बारे में संघ के महासचिव महतो (General secretary Mahato) ने बताया कि उनके संघ के सदस्य दिवंगत नन्द किशोर महली का बीते सप्ताह निधन हो गया था। उसके बाद उनके आश्रित को अधिवक्ता संघ की ओर से पचास हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। महतो ने आगे बताया कि दिवंगत महली को झारखंड बार काउंसिल और दिल्ली बार काउंसिल के द्वारा भी उनके निधन के बाद उनके आश्रितों को सहायता राशि दी जाएगी। सहायता राशि प्रदान करते समय संघ के कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, द्वारिका नाथ तिवारी, सुभाष कटरियार, आनंद श्रीवास्तव, संजय कश्यप, वेंकट हरि विश्वनाथन, वीरेन्द्र प्रसाद, बैद्यनाथ शर्मा, अर्जुन सिंह, रंजीत सिंह, तेजनारायण महतो, चतुर्भुज कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *