भामसं के बैनर तले सहिया, सहिया साथी तथा बिटीटी जिला कमेटी का गठन

भामसं प्रदेश अध्यक्ष एस एन सिंह की मौजूदगी में कमेटी का गठन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ स्थित प्रमोद ऑटो मोबाइल (पुराना बजाज शो रूम) परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 मार्च को भारतीय मजदूर संघ का बैठक किया गया। बैठक में प्रदेश और जिला के कई पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सहिया, सहिया साथी तथा बिटीटी जिला कमेटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि भामसं के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा संचालन जिला मंत्री शंकर सिंह ने किया। बैठक में सहिया दीदी सहिया साथी तथा आंगन बाड़ी के सहायिका ने अपनी अपनी बातों को रखा। बताया कि हम सब को मेहनत के अनुसार प्रोत्साहन राशि नही मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष समेत जिला मंत्री एवं जिला अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त करते हुए बताया कि संघ आपलोगों के साथ है।निरंतर प्रयास जारी है कि आपलोगों को सम्मान जनक प्रोत्साहन राशि मिले। बैठक के जरिये सहिया साथी एवं बिटीटी के लिए जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सीमा देवी को जिलाध्यक्ष, पिंकी देवी तथा उमा देवी को उपाध्यक्ष, मंजू देवी को जिला मंत्री, आदि।

उमा देवी तथा पिंकी देवी को सह मंत्री, अंजू देवी को संगठन मंत्री तथा रेणुका देवी(इचाक) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में मीना देवी, सुमित्रा देवी, मंजू देवी, संजीदा खातून तथा पूनम देवी शामिल हैं। जिला कमेटी के निर्माण के बाद प्रखंड़ कमेटी का भी गठन जल्द करने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जिला मंत्री शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष नवीन सिंहा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, थुलेश्वर सिंह भोक्ता, जिला प्रभारी मनोरमा सिंहा, सहिया साथी बिटीटी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अनूपा विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, सचिव अजीत मिश्रा, संगठन मंत्री थानेश्वर महतो, तुलेश्वर महतो समेत कई सहिया, सहिया साथी तथा बिटीटी कर्मचारी मौजूद थे।

 323 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *