पंचायत भवन में विस्थापित संघर्ष समिति का गठन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पलिहिरी गुरुडीह पंचायत भवन में विस्थापित संघर्ष समिति गोमियां का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में आसपास के विस्थापित ग्रामीण रहिवासियों ने शिरकत की।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में 4 जनवरी को गोमियां के विस्थापितों की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। बैठक में गोमियां, पलिहारी गुरुडीह एवं आसपास के विस्थापित भारी संख्या में मौजूद थे।

इस बैठक में उपस्थित सभी विस्थापितों ने सर्वसम्मति से विस्थापित संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विस्थापित नेता राकेश कुमार ने कहा कि आज गोमियां के अंदर आईईएल, डीवीसी, सीसीएल, ओएनजीसी, ललपनिया के सैकड़ों ऐसे विस्थापित हैं जो आज भी विस्थापित होने के बाद मुआवजा, रोजगार एवं अधिकार से वंचित हैं।

दसको वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अधिकार से वंचित रखा गया है। इसलिए आज वक्त आ गया है कि इन औद्योगिक कंपनियों के खिलाफ अपने अधिकार के लिए हम सभी विस्थापितों को एक होना होगा और मुआवजा रोजगार एवं क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि आज भी गोमियां क्षेत्र औद्योगिक इकाइयों से घिरा होने के बावजूद यहां के रहिवासी बेरोजगार हैं। बेरोजगारी यहां की एक बड़ी समस्या है।

आज विस्थापित संघर्ष समिति के गठन के बाद इसके बैनर तले हम विस्थापितों की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे और वह सभी औद्योगिक इकाइयां जो गोमियां में अपना उत्पादन कार्य कर रही है किन्तु यहां के विस्थापितों को उनके अधिकार से वंचित रखे हुए हैं। उन सभी औद्योगिक इकाइयों को यहां के विस्थापितों का अधिकार देना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों को यहां के स्थानीय विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता देनी होगी। इस क्षेत्र के विकास में खासकर पेयजल, शिक्षा एवं चिकित्सा की जवाबदेही यहां उत्पादन कार्य में लगे सभी औद्योगिक इकाइयों को लेनी होगी।

बैठक मे अध्यक्ष विनय महतो, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपसचिव अश्विनी कुमार पद पर चयनित किए गये। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विस्थापित दीपक कुमार, दिनेश्वर प्रजापति, अरविंद कुमार, राम प्रसाद प्रजापति, बोधन साव, राहुल कुमार, राजू प्रसाद, सहदेव पासवान, आदि।

सूरज पासवान, भोला प्रसाद, नवल किशोर, अशोक कुमार, संतोष कुमार, देवकीनंदन प्रसाद, विनोद अग्रवाल, नरेश कुमार, योगेंद्र प्रसाद, महेश ठाकुर, सनीचर ठाकुर, लखपति ठाकुर आदि को शामिल किया गया।

मौके पर चमन प्रजापति, नंद किशोर साहु, रोहित पासवान, मोहम्मद बसीरुद्दीन, गौतम राम, अशोक साहु, महेंद्र पंसारी, अजीत चौधरी, अजय कुमार, गुड्डू अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 278 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *