एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत के. बी. कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 6 जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया गया।जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया।

ज्ञात हो कि, वन महोत्सव सप्ताह एक से सात जुलाई तक प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है।

वन महोत्सव के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में बरगद, पीपल, नीम, अशोक, सागवान, आम आदि पांच दर्जन से अधिक पेड़ लगाते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई।
पौधारोपण के पश्चात जंतु शास्त्र सभागार में वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां वृक्ष का जीवन में महत्व विषय पर जागरूकता कार्यशाला शिक्षको, कर्मियों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि धरती भी मां के समान ख्याल रखती है। धरती मां हमारे जीवन का आधार हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम धरती मां का ख्याल रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि मां के नाम पेड़ लगाने से मां का सम्मान होगा और धरती मां की भी रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह में हम सभी वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा करते हैं।

आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि वन महोत्सव एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के प्रति राष्ट्र के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का मूलभूत आधार है।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि वन महोत्सव सिर्फ पेड़ लगाने का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय आयोजन है, जो प्राकृति तथा पर्यावरण की रक्षा और पोषण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, हरित और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने की राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दुहराता है। मानव जीवन वृक्ष आधारित हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी वनो के महत्व तथा वृक्षारोपण से होनेवाले लाभ पर अपने अपने विचार रखे।

वन महोत्सव के अवसर पर स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन और भाषण के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया, जिनमें तनीषा कुमारी, कुमकुम कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, गुड़िया कुमारी, रोजी परबीन, मोहिनी कुमारी, अनूप मजूमदार, खुशबु कुमारी, शालिनी चौधरी, रक्षा कुमारी साव, सुमीत कुमार सिंह, सूरज कुमार, बिंदिया कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, महजबी प्रवीण, नीतू कुमारी आदि शामिल थे। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने किया।

वन महोत्सव कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ साजन भारती, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, मो. साजिद, सदन राम, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, उम्मीद स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधिगण, एनएसएस स्वयं सेवक समेत सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

 136 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *