कालिमा की सफलता के लिए अभिनेत्री व निर्मात्री ने मां यमुनोत्री के किये दर्शन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय ने अपनी फिल्म कालिमा की सफलता के लिए मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम पहुंची। हंगामा ओटीटी पर रिलीज होते ही वह उत्तराखंड पहुंची। जहां उन्होंने उत्तरकाशी में स्थित मां यमुनोत्री के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली सुमन की यह दूसरी फिल्म है, जो महिला प्रधान तथा प्रेम कहानी पर आधारित है। सुमन ने ग्रेजुएशन किया है। साथ हीं उन्होंने फ्लाइट मैनेजमेंट भी की हैं। उनका नेशनल साइंस ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ से दूसरा और ऑल इंडिया रैंक 21 था।वे चार्टर फ्लाइट में कैबिन क्रू और पार्लियामेंट में सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने डिप्लोमा इन थिएटर भी किया हैं।

वर्तमान में सुमन सांवरे फिल्म्स की निदेशक भी हैं। इनकी माता मध्यप्रदेश मदर्स लैप एकेडमी की निदेशक हैं। पिता आरटीओ से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। मुंबई में रह कर सुमन फिल्मों का निर्माण कर रहीं हैं और प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से कलाकारों को रोजगार के अवसर भी दे रही हैं। सुमन एनजीओ जीवन ज्योति समाज कल्याण की बोर्ड ऑफ मेंबर भी हैं।फिल्म निर्माण के साथ वे समाजसेवा से भी जुड़ी हैं।

कालिमा फिल्म को लेकर उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो बिना सोचे समझे प्यार में विश्वास कर लेती हैं। जिससे उसके जीवन में कई संघर्ष और परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि आम तौर पर आज के समाज में लड़कियां प्यार के नाम पर गलत निर्णय ले लेती हैं। जिसका परिणाम लड़की व परिवार को भुगतना पड़ता हैं। कालिमा में भी कुछ ऐसी ही कहानी को दर्शाया गया है।

सुमन इस फिल्म के बाद आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट चुकी है। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उम्मीद है इस फिल्म को भी दर्शक जरूर पसंद करेंगे। फिल्म में मनोरंजन के साथ संदेश भी हैं। उनकी आने वाली प्रस्तावित फिल्में विलाप, कंजलोचना, एकांगी, अंतरात्मा, कंजलोचना 2 शामिल है।

कालिमा के निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव हैं, जबकि मुख्य अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय हैं। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारो में राजेश प्रजापति, राधिका राजपूत, रेडिना, शुभम तिवारी, आदिल मल्लिक, अमिता सिन्हा, सिद्धार्थ साह, रितिका साह हैं।

 74 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *