Advertisement

चंदनकियारी में पीएम की जनसभा में गोमियां से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल-मोहन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बक्क जिला के हद में चंदनकियारी में 10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में 9 नवंबर को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में गोमिया के विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारियों एवं पार्टी के मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि मंडल के हद में सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाने हेतु विधि व्यवस्था से संबंधित विचार विमर्श किया गया, जिसमें प्रत्येक पंचायतों से लगभग 400 समर्थक चांदनकियारी में प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा में भाग लेंगे। इसके अलावा गोमिया क्षेत्र से पांच हजार से अधिक रहिवासी जनसभा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसभा से पूरे राज्य में माहौल एनडीए के पक्ष में बनेगा। कहा कि पीएम मोदी द्वारा देश के विकास कार्यों, सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में तथा विदेश नीति के मामले में केवल दस वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किया गया है।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी यथा भरत स्वर्णकार, अजय तिवारी, विनय कुमार, दीपक ठाकुर, ओम किंकर वर्मा, उमेश ठाकुर, रोहित यादव, शिव नारायण रविदास, मनोज वर्मा, बिट्टू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *