रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का बाईक सहित पांच आरोपी

आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी का बाईक सहित आठ बाईक बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी बोकारो जिला निवासी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में रह रहे बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा रांची पुलिस ने किया है। पुलिस ने चोरी के छह बाईक सहित आठ बाईक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सदर थाना प्रभारी द्वारा छपामारकर गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आठ बाईक (मोटरसाईकिल) बरामद किया गया है।

सदर पुलिस ने बाईक चोरी के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ हीं पुलिस द्वारा बाईक मरम्मति में प्रयुक्त होनेवाले औजार भी बरामद किया है। पकड़े गये सभी आरोपी बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, गोमियां तथा बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बताये जा रहे है।

बताया जाता है कि पुलिस उपाधिक्षक रांची के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो द्वारा 14 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के कोकर तिरिल रोड बक्सा गली में छापामारी कर चोरी का छह बाईक कांड में शामिल दो अन्य बाईक बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद बाईक में यामाहा क्रमांक JH01DQ/2578, JH01EZ/6653, JH01BN/1638, हीरो एकस्प्लेंडर क्रमांक JH09BA/2151, JH09AB/6369, JH09AB/3262, JH01BW/9796 तथा टीवीएस क्रमांक JH09AN/4351 शामिल है।

इस संबंध में पुलिस ने 14 अक्टूबर को सदर थाना रांची में कांड क्रमांक-453/23 भादवि की धारा 413, 414, 467, 468 तथा 420 के तहत मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाईक चोरी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बोकारो जिला के तेनुघाट तीन नंबर करमाटांड निवासी 23 वर्षीय सद्दाम हुसैन, 20 वर्षीय बंटी कुमार यादव, 21 वर्षीय विशाल यादव उर्फ गुली, गोमियां थाना के साड़म निवासी अमन अली तथा बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा निवासी पप्पू कुमार यादव शामिल है।

छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह रांची सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुलिस अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार, पुअनि संजय कुमार, पुअनि अरुण कुमार तुरी, पुअनि रितेश लकड़ा, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, बीआईटी मेसरा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, आदि।

सदर थाना के साक्षर आरक्षी हेमंत कुमार यादव, आरक्षी प्रवीण कुमार तिवारी, रणधीर कुमार, संतोष कुमार, प्रभाँशु कुमार, दिनेश महतो, गनेश्वर पहड़िया, चेतन सिंह मुंडा, महिला आरक्षी प्रिया पायल, बीआईटी मेसरा ओपी के हवालदार विनोद कुमार हांसदा तथा आरक्षी आगस्तीन बाड़ा शामिल थे।

 118 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *