Advertisement

मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय को पहला पुरस्कार

हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय भंडारण निगम ने दिया राकेश दुबे /मुंबई। केंद्रीय भंडारण निगम उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार (Bharat government) के अधीन कार्यरत है। वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में राजभाषा में श्रेष्‍ठ कार्य–निष्‍पादन के लिए निगम के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय को प्रथम पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री पीयुष गोयल के हाथों कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बी. निर्मल (Sri B Nirmal) ने पुरस्‍कार ग्रहण किया। निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में उत्‍कृष्‍ट कार्य निष्‍पादन हेतु क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई को दूसरा पुरस्‍कार प्राप्त हुआ। पिछले दिनों 02 मार्च, 2021 को निगम ने अपना 65वां स्‍थापना दिवस मनाया। श्री पीयुष गोयल, राज्‍य मंत्री माननीय श्री रावसाहेब पाटील दानवे, सचिव श्री सुधांशु पांडे एवं केंद्रीय भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री अरुण कुमार श्रीवास्‍तव की उपस्थिति में निगम के नई दिल्‍ली स्थित निगमित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे भारत में स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों एवं सभी अधीनस्‍थ भांडागारों के मौजूदा स्‍टाफ तथा पूर्व स्‍टाफ वर्चुअल माध्‍यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई के महाराष्‍ट्र और गोवा राज्‍य में स्थित 32 भांडागारों एवं वाशी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भी स्‍थापना दिवस मनाया गया। मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने बच्‍चों के पुनर्वसन के लिए सानपाड़ा में कार्यरत संस्था ‘वात्‍सल्‍य’ ट्रस्‍ट में बच्चों को नाश्‍ता/मिठाई बांटकर स्‍थापना दिवस की खुशियां मनायी। यह जानकारी निगम की वरिष्‍ठ सहायक प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. मीना राजपूत ने दी।

इस अवसर पर नांदेड स्थित भांडागार और साइलो के निर्माण हेतु राज्‍य सरकार द्वारा आबंटित भूमि का भूमिपूजन माननीय मंत्री श्री पीयुष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से किया। केंद्रीय भंडारण निगम सरकारी जमाकर्ताओं, प्राइवेट जमाकर्ताओं और किसानों को वैज्ञानिक भंडारण सुविधा मुहैया कर रहा है। किसानों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए निगम भंडारण रसीद जारी करता है, जिसके विरूद्ध किसान ऋण प्राप्‍त करते हैं। आयात और निर्यात कार्यों के लिए निगम कंटेनर फ्रेट स्‍टेशन/इनलैंड कंटेनर डिपो सुविधाएं प्रदान कर रहा है।  इसके अलावा, निगम विभिन्‍न उपयोगर्ताओं को पेस्‍ट कंट्रोल सेवाएं भी प्रदान करता है। निगम द्वारा किसान विस्‍तार सेवा योजना के अधीन किसानों को वैज्ञानिक भंडारण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। अप्रयुक्‍त/अनुपयोगी/खाली जमीन की क्षमता बढ़ाकर और/या अन्‍य हितधारकों के साथ संयुक्‍त उद्यमों के माध्‍यम से निगम संपत्ति विमुद्रीकरण कार्यक्रम चला रहा है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *