युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में बीतें दिनों आने वाली धमाकेदार भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) सइयाँ हमार थानेदार का दमदार फर्स्ट लुक महाशिवरात्रि के पावन दिन पर रिलीज किया गया। फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया (Social media) पर भोजपुरी फ़िल्मी दर्शकों व प्रशंसकों द्वारा सइयाँ हमार थानेदार फ़िल्म के पोस्टर को पसंद किया जा रहा हैं। फ़िल्म को लेकर भोजपुरी दर्शकों में उत्सुकता भी हैं। फर्स्ट लुक रिलीज की जानकारी देते हुए निर्माता सुजीत सुमन ने बताया कि यह एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म हैं। महाशिवरात्रि के दिन पोस्टर रिलीज किया गया, जो सभी भक्तजनों व दर्शकों के लिए खुशखबरी हैं। जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी भरपूर देखने को मिलेगा।
संचु फिल्म्स के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण किया गया हैं। जिसमें भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व चर्चित अभिनेता अभिनेत्री प्रमुख रूप से नजर आयेंगे। इस फ़िल्म में बतौर मुख्य नायक सूर्या सिंह व विक्रम राजपूत नजर आयेंगे। मुख्य नायिकाओं में काजल यादव व आकांक्षा दुबे नजर आयेंगी। वहीं भोजपुरी खलनायक अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह भी खलनायिकी करते दिखेंगे। सितारा देवी के किरदार में बबली नायक भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। संजय वर्मा के कॉमेडी का जलवा भी दर्शकों को खूब मनोरंजित करेगा। अन्य कलाकारों में अजय सिन्हा, बादल सिंह, प्रताप, इंदर उपाध्याय, राजेश, अरविंद शाह, आरके मंडल हैं। फ़िल्म के निर्देशक सूरज राजपूत, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा व पीआरओ कुमार युडी हैं। फर्स्ट लुक रिलीज के साथ ही यह दर्शकों के लिए एक सूचना हैं कि बहुत जल्द फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी।
![]()












Leave a Reply