Advertisement

समाजसेवी सुभाष सिंह की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना सुभाषनगर रहिवासी सह समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष सिंह की पहली पुण्यतिथि उनके आवास पर 7 नवंबर को मनाई गई। इस मौके पर सीसीएल अघिकारी, प्रबुद्ध शिक्षाविद एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर सर्वप्रथम समाजसेवी की तस्वीर पर गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ हीं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया गया।
मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि समाजसेवी सुभाष सिंह के नहीं होने से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। जो निकट भविष्य में पूर्ति नहीं हो सकेगा।

बीएंडके जीएम के. रामकृष्णा ने कहा कि दिवंगत सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हमेशा भाग लेते रहते थे। यहां जीएम ने कई फलदार वृक्ष लगाये। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोल इंडिया अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह और बीसीसीएल के निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने भी श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय सुभाष सिंह के पुत्र अविनाश सिंह और सोहन सिंह ने आये हुए अतिथियो का स्वागत किया।

मौके पर मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विकास सिंह, विक्रम पांडेय, भाई प्रमोद सिंह, चंदन राम, दिलीप सिंह, सचिंद्र सिंह, गोलू तिवारी, शरण सिंह राणा सहित अन्य कई गणमान्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *