Advertisement

स्व. बाबुलाल महतो की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय बाबूलाल महतो की प्रथम पुण्यतिथि कसमार प्रखंड के हद में टांगटोना में 28 अक्टूबर को मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में कंपटीशन कराया गया।

दिवंगत बाबूलाल की प्रथम पुण्यतिथि पर हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जीत लाल महतो ने उनके चित्र पर माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पुण्यतिथि पर प्राचार्य डॉ महतो ने कहा कि स्वर्गीय बाबूलाल बच्चों के प्रति हमेशा विशेष ध्यान दिया करते थे।

पढ़ाने का इनका तजुर्बा अलग ही रहता था। उनके पढ़ाए गए शिष्य आज डॉक्टर, इंजीनियर जैसे अनेक उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर चमन, किशोर महतो, देवधारी महतो, लाल किशोर महतो, लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *