मृत्युभोज में तिवारी को खिलाने को लेकर मारपीट

स्कॉर्पियो की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत,कई घायल
बरवाअड्डा के कांग्रेस नेता उमाचरण महतो व उसके पुत्र पर लगा आरोप
प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में कतरास में मृत्यु भोज तिवारी लोगो को खिलाने को लेकर कतरास थाना क्षेत्र के तन्डा बस्ती तेली टोला में 9 जून की शाम रणक्षेत्र बन गया। घटना के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना में प्रदीप महतो की माता भलिया देवी की मौत हो गयी। इसके बाद यहां तनाव कायम हो गया। शव को कतरास बाजार-तोपचांची मार्ग पर रख आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गये। साथ हीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। कुछ लोग आरोपियों के आवास पर धमक करने लगे। कतरास थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रास बिहारी लाल के ठोस आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित 13 लोगो को गिरफ्तार किया है। इसके बाद लोग शांत हुए और रात 10 बजे शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
प्रदीप महतो ने बताया कि सुनील महतो के परिजन की एक महिला की मौत का मृत्यु भोज था। सदियों से तिवारी लोगो को भोजन कराने का रस्म पीपल वृक्ष के पास होता आया है। लेकिन साजिश के तहत उसके घर के पास भोजन कराया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। इसकी सूचना उसने कतरास पुलिस को दी। लेकिन सुनील ने अपने ससुर बरवाअड्डा निवासी कांग्रेस नेता उमाचरण महतो व उसके पुत्र मुकेश महतो व अन्य को बुलाकर उसके घर पर हमला करवा दिया। साथ हीं स्कॉर्पियो वाहन उसकी माता भलिया देवी के उपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। महतो के अनुसार आरोपियों ने मुझे मेरे भाई सुधीर महतो, विजय, अजय, देवंती देवी के अलावा विष्णु मिश्रा को घायल कर दिया। प्रदीप ने सुनील महतो,अजय महतो, पंकज महतो, महरु महतो, फगनू महतो, मनीष महतो सहित एक दर्जन महिला-पुरुष के खिलाफ घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में 13 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है। मामले की जांच की जा रही है। विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

 381 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *