प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में मुडुलसुदी पंचायत के पाड़ी गांव निवासी गोमियां विधायक के परिजन सुखदेव महतो की मौत हो गयी। 42 वर्षीय दिवंगत महतो का बीते 3 दिसंबर को वेल्लोर से इलाज कर घर लौटने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो के चचेरे भाई गंगाधर महतो के सगा भाई थे सुखदेव महतो। वे लिवर कैंसर से पीड़ित थे। सूचना के बाद विधायक पाड़ी गांव पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकार शांत कराया तथा चचेरे भाई सुखदेव को नम आँखों से विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
बताया जाता है कि दिवंगत सुखदेव महतो बैंक ऑफ़ इंडिया खैरा चातर क्षेत्र में प्राइवेट कर्मी के रूप में काम कर रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर आसपास के रहिवासी दुखी हैं।
![]()













Leave a Reply