एफएआइवीएम की राज्य में पहली प्रेस वार्ता आयोजित

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)(Jharkhand)। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल(FAIVM), झारखंड का पहला प्रेस-वार्ता 14 अक्टूबर को हरमू रोड़ राँची स्थित अमन आर्केड के द्वितीय तल (VIP WORLD के ऊपर) पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया ने की |
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम गाड़िया ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) ट्रेडर्स और रिटेलर्स की एक राष्ट्रीय संस्था है। जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक S/1777/2017 है। फेडरेशन का एक ही मूलमंत्र है व्यापार है तो विकास है। फेडरेशन (फैम) राष्ट्रीय स्तर का एक विशुद्ध गैर राजनीतिक व्यापारिक संगठन है। फैम के गठन का मुख्य लक्ष्य देश के सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय और स्थानीय स्तर के व्यापार मंडल व् ट्रेड एसोसिएशन को एक छतरी के नीचे लाकर देश को एक मजबूत एवं एकमात्र राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। फैम का मुख्य लक्ष्य व्यापारी, निर्माता, हॉकर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स व् संबंधित ट्रेड एसोसिएशन को प्रमोट करते हुए उनके मध्य एकता कायम करना तथा आपसी संबंधों को मजबूत करवाना है। वर्तमान में फैम झारखंड सहित देश के 18 राज्यों क्रमशः आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरयाणा, कर्नाटक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान ओड़िशा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, में कार्यरत है। फैम का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। फैम, झारखंड की जानकारियाँ वेबसाइट http://jh.faivm.in/ पर भी उपलब्ध है।
प्रदेश महासचिव दीपेश कुमार निराला ने बताया कि फैम, झारखंड में इस साल 1 सितम्बर से एक्टिव रूप से कार्यरत है। राज्य के 24 जिलों में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। फैम का राज्य मुख्यालय राँची है। मौके पर फैम, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया (गोड्डा), प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल (जमशेदपुर), प्रदेश महासचिव दीपेश कुमार निराला (राँची), प्रदेश सचिव चेतन भरतिया (साहेबगंज), प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सुमन (राँची), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश पटवारी, रमेश साहू, निर्मल जैन, चंद्रभान शर्मा, संजय अग्रवाल, अजय शुक्ला, अमित कुमार आनन्द, संजीव खत्री, प्रमोद डोकानिया उपस्थित थे। अभी झारखंड के दो जिलों क्रमशः लोहरदगा और गुमला में फैम ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए लोहरदगा में राजेश कुमार महतो को जिलाध्यक्ष, दीपक सर्राफ को जिला महासचिव एवं गुमला में राजेश कुमार लोहानी को जिलाध्यक्ष और अजय कुमार को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। फैम, झारखंड ने अपना प्रेस-मीडिया कमिटी का चेयरमैन संजय सर्राफ को मनोनीत किया है। साथ ही एजुकेशन रिलेटेड कमिटी का चेयरमैन निरज भट्ट, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिटी का चेयरमैन रमन शर्मा और फाइनेंसियल सर्विसेज कमिटी का चेयरमैन संजीव दत्ता को मनोनीत किया है। फैम, झारखंड राज्य के 5 प्रमंडलों में एक प्रमंडलीय उपाध्यक्ष भी मनोनीत कर रही है। जिसके प्रथम चरण में कोल्हान से प्रमंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में ललित शर्मा को मनोनीत किया गया है। राज्य मुख्यालय, राँची का कार्यालय सचिव रमन शर्मा को मनोनीत किया गया है|
प्रेस वार्ता में बताया कि फैम, झारखंड राज्य में बोर्ड ऑफ एडवाइजर का गठन करेगी और सभी जिलों में भी जिला बोर्ड ऑफ एडवाइजर का गठन करते हुए प्रबुद्ध व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को इस बोर्ड के अंन्तर्गत एडवाइजर मनोनीत किया जाएगा। अभी फैम, झारखंड ने राज्य के व्यापारियों के लिए टेक्निकल मैटर्स के लिए शैलेन्द्र कुमार सुमन का मोबाइल क्रमांक 6299683926 और लीगल मैटर्स के लिए दीपेश कुमार निराला का मोबाइल क्रमांक 8002830808 जारी किया गया। जिस पर कोई भी व्यापारी संपर्क कर अपनी समस्या पर चर्चा कर समाधान हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि हर तबके के व्यापारियों, मैन्युफैक्चरों, हॉकर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स और उनके संबंधित ट्रेड एसोसिएशनों को फैम से जोड़ने हेतु शुरूआती 1 वर्ष (01 सितम्बर, 2020 से 31 अगस्त, 2021 तक) में मात्र 1100 रूपये में संस्था अपना आजीवन सदस्यता प्रदान कर रही है। उक्त सदस्यता शुल्क फैम के बैंक खाता में जमा करना है। संजय सर्राफ, चेयरमैन, प्रेस-मीडिया कमिटी ने बताया कि फैम, झारखंड राज्य सहित सभी 24 जिलों में प्रेस-मीडिया कमिटी का विस्तार कर रही है, जिससे राज्य के सभी जिलों के व्यापारियों तक फैम, झारखंड का प्रत्येक खबर पहुँच सके। लोहरदगा से राहुल कौशल, गुमला से रविन्द्र सिन्हा को प्रेस-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रेस वार्ता में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया, दीपेश कुमार निराला, शैलेन्द्र कुमार सुमन, संजय सर्राफ, रमेश साहू, नीरज भट्ट, रमन शर्मा, सुमन शर्मा, संजीव दत्ता, तुषार अग्रवाल, अंकित सर्राफ उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन फैम, झारखंड के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू ने किया।

 238 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *