सपाहीटांड़ फुटबॉल मैदान में जेबीकेएसएस प्रखंड समिति का विस्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में मंजूरा पंचायत के सपाहीटांड़ में 4 मार्च को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड समिति का विस्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार सपाहीटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक महाविद्यालय फुटबॉल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कसमार प्रखंड समिति का विस्तार गोमियां विधानसभा पर्यवेक्षक सह प्रभारी अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संचालन जेबीकेएसएस केंद्रीय संगठन मंत्री भुनेश्वर महतो द्वारा किया गया।

जिसमें केंद्रीय संगठन मंत्री सह गिरिडीह लोकसभा प्रभारी कमलेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन महासचिव संजय कुमार महतो, गिरिडीह लोकसभा पर्यवेक्षक सह प्रवक्ता राजू महतो, गोमियां विधानसभा प्रभारी संतोष टिडुआर, महामंत्री सुकदेव राम की उपस्थिति में कसमार प्रखंड समिति का विस्तार किया गया।

बैठक में जेबीकेएसएस कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, महासचिव नरेंद्र कुमार घांसी, सचिव सौरभ कुमार जयसवाल, सत्यनारायण कपरदार, सुमित कुमार महतो, बीरू भाई, ब्रजेश कुमार संगठन सचिव राजेश मुंडा, हेमंत कुमार महतो, उपाध्यक्ष रामू घांसी, गयाराम महतो, सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार महतो, सोशल मीडिया प्रभारी रविन्द्र महतो, विवेक कुमार को बनाया गया।

इसके अलावा बैठक में गसुल रजा, राहुल कुमार महतो, बहादुर महतो, राजू जयसवाल, भागीरथ कपरदार, संजय कुमार महतो, राधेश्याम महतो, मिन्हाज अंसारी, हराधान महतो को प्रखंड कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सक्रिय सदस्य ताराचंद महतो, यादव कुमार, अंशुधन, जितेंद्र, आशीष, शेखर, मुकेश आदि जेबीकेएसएस समर्थक उपस्थित थे।

 57 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *