Advertisement

कार्यपालक पदाधिकारी ने वार्ड-32 में चलाया स्वच्छता अभियान

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। चास शहर (Chas City) को स्वच्छ बनाएं रखने को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में 14 मार्च को चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विवेक सुमन (Vivek suman) की अगुवाई में सफाई कर्मियों द्वारा निगम के वार्ड-32 स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर कनीय अभियंता राजेश गुप्ता, चितरंजन, दीपक समेत अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी विवेक सुमन ने बताया कि चास नगर निगम वासिय़ों को बेहतर सेवा मुहैया कराने को लेकर निगम लगातार प्रयासरत है। शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे इसके लिए प्रत्येक दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज निगम के वार्ड-32 स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया। यहां नाली का निर्माण कार्य भी किया जाना है। इसके लिए स्थानीय लोगों से बात की गई। उनके द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने के बाद नगर निगम द्वारा नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि जल जमाव का स्थाई समाधान हो सके। साथ ही कहा कि क्रमवार सभी वार्ड की सफाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि जहां तहां गंदगी नहीं फैलाएं घर दुकान आदि का कूड़ा कचड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डाले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *