Advertisement

मासिक लोक अदालत में 21 मामलों का निष्पादन व् 63 लाख समझौता राशि वसूली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची के निर्देशानुसार 30 सितंबर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने बताया कि झालसा रांची के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, बिजली विभाग आदि मामलों का निष्पादन किया गया।

उन्होंने कहा कि मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर ज़िला जज द्वितीय अनील कुमार और अधिवक्ता चेतना नंद प्रसाद तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव और अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार मौजुद थे।

कहा कि इस मासिक लोक अदालत में कुल 21 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें लगभग 63 लाख रुपए सुलहनीय राशि संबंधित विभाग एवं पक्षकारों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की अहम भूमिका रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *