Advertisement

उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

मौके से 600 केजी जावा महुआ एवं 850 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर 10 नवंबर को जिला उत्पाद टीम ने बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग एवं सेक्टर 4 थाना अंतर्गत फोर जी में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की।

सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में की गयी छापेमारी में मौके से उत्पाद टीम ने 600 केजी जावा महुआ शराब एवं 850 लीटर तैयार महुआ शराब को जब्त किया। वहीं, सेक्टर 12 के बिरसा बासा से जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया।
छापेमारी के क्रम में संलिप्त अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद सदर-सह-बेरमो क्षेत्र विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *