नमामि गंगे योजना के तहत तेनुघाट डैम में कार्यक्रम का आयोजन

उप विकास आयुक्त व् एसडीओ ने नदी को स्वच्छ बनाने का दिलाई प्रतिज्ञा
ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा के तहत 23 मार्च को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में तेनुघाट डैम परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद (Jay Kishor Prasad), अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी छबिवाला बरला, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार शैलेंद्र कुमार, स्थानीय पंचायत के मुखिया रेखा सिन्हा, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने स्थानीय लोगों से नदियों के संरक्षण, स्वच्छता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जिले से होकर गुजरने वाली दामोदर नदी को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी दिख रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पुरे देश में 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिले में जिन प्रखंडों से होकर दामोदर नदी गुजर रही है। उन प्रखंडों में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विद्यालयों में चित्रांकन, क्विज आदि प्रतियोगिता के माध्यम से नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है। प्रशासन हर कदम आप सबों के साथ है। जब तक इसमें आम लोगों की भागीदारी नहीं होगी यह कार्यक्रम सफल नहीं होगा। इसमें आप सबों का अहम योगदान जरुरी है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नदियों को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। नदियों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। मौके पर लोगों में जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जहां उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारियों समेत स्थानीय रहिवासियों ने हस्ताक्षर कर नदी को स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
तेनुघाट डैम परिसर में 23 मार्च की शाम उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद की अगुवाई में एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ पेटरवार व अन्य पदाधिकारी, कर्मी व स्थानीय रहिवासियों ने गंगा आरती (दामोदर आरती) की। आरती का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ पेटरवार शैलेंद्र कुमार ने दामोदर नदी को स्वच्छ बनाने की लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि करोड़ों लोग मां गंगा (दामोदर) पर अपने जीवन के लिए आश्रित हैं, मगर आज यह पवित्र नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भारत के नागरिक के रूप में मैं शपथ लेता हूं कि गंगा (दामोदर) के घाट को साफ रखूंगा। गंगा (दामोदर) को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा। गंगा (दामोदर) में कूड़ा-कचरा व पॉलिथीन नहीं डालूंगा। गंगा (दामोदर) में नहाते हुए साबुन का प्रयोग नहीं करूंगा। गंगा (दामोदर) में कपड़े धोते वक्त डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करूंगा।* उपस्थित सभी ने इसका दोहराव किया।
*रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का दिया संदेश*
तेनुघाट डैम परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से गंगा, दामोदर व अन्य नदियों के जल संरक्षण एवं नदियों के पानी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। छात्र छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से जल का एक – एक बूंद अनमोल है उसे दर्शाया। रंगोली का निरीक्षण उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, एसडीओ बेरमो अनंत कुमार आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
*नाटक के मंचन ने दर्शकों का मोहा मन, दिया संदेश*
कार्यक्रम में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने नदियों/पानी एवं स्वच्छता विषय पर केंद्रित करते हुए विभिन्न नाटकों का मंचन किया। नमामि गंगे, नरसिंह अवतार, दहेज में पानी भी नहीं मिल रहा आदि का मंचन कर जीवन में पानी का महत्व एवं इसकी सुरक्षा/संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बालिकाओं के समूह द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसने उपस्थित दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं नागपुरी गीत की मधुर संगीत पर बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया।

 621 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *