बक्सा पूजा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। खुशी ग्राम संगठन के 18 महिला समूह के द्वारा 11 मार्च को बक्सा पूजा का आयोजन तेनुघाट स्थित दीनदयाल भवन में किया गया। बक्सा पूजा गोमियां विधायक (Gomiyan MLA) की पत्नी कौशल्या देवी एवं तेनुघाट पंचायत मुखिया रेखा सिन्हा के देखरेख में संपन्न हुई।

इस अवसर पर संगठन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए भारतीय महिला संगठन के जेएसएलपीएस (JSLPS) के क्षेत्रीय समन्वयक कार्तिक महतो एवं प्रदान संस्था से संदीप कुमार मौजूद रहे। जबकि बैठक में 18 महिला ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए। मौके पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए आत्मनिर्भर होने का संदेश दिया।

बताया गया कि आज बहुत ही कठिनाई के साथ महिला अपने घरों से बाहर निकल रही है। महिला ग्रुप (Women’s Group) से जुड़कर के स्वयं को आत्मनिर्भर बनने का सार्थक प्रयास कर रही है।

इसमें खुशी ग्राम संगठन के अध्यक्ष आशा देवी, सचिव मीनू देवी, कोषाध्यक्ष रंजीता देवी ने काफी प्रयास कर महिलाओं को एकजुट करने का बात कही। मौके पर सविता देवी, बबीता देवी, ममता देवी, सुजाता प्रसाद, रंजू देवी सहित अन्य महिला ग्रुप के सदस्यगण मौजूद थे।

 

 184 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *