Advertisement

हाथियों ने खेतों में लगे शकरकंद को रौंदा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में महुआटांड़ में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए खेतों में लगे शकरकंद की फसल को पुरी तरह रौंद दिया। हाथियों के समूह ने पटवन के लिए लगी मशीनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार महुआटांड के कंडेर पंचायत मे निशा रानी के हरित कडेंर फार्म हाउस मे बीते 22 अक्टूबर की रात्री जंगली हाथियों के झुडं ने लगभग तीन एकड़ मे लगे शरककंद की फसल को रौंद कर खा गये। वही डेढ एकड़ मे लगे बैगन को भी पैर से कुचल दिया। सब्जी के पटवन के लिये लगे ड्रिप सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस सबंध मे गोमियां वन क्षेत्र पदाधिकारी को सूचना दी गयी है।
जानकारी अनुसार रात्री करीब दस बजे बारबेट‌ तार के घेराबंदी को हाथियों ने तोड़ते हुये फार्म हाउस मे प्रवेश कर शकरकंद को उखाड़कर खाने लगे। फार्म से सोये किसानों द्वारा हो हल्ला करने पर भी हाथी इत्मीनान से खाते रहे। जब खाना पुरा हुआ तो वहां से लगभग दो घंटा बाद जगंल की ओर चले गये।

इस सबंध मे फार्म हाउस के मैनेजर अशोक ने बताया कि ड्रीप सिस्टम करीब चालीस हजार एवं लगभग 70 हजार रूपये का शकरकंद जंगली हांथी खा गये। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार जांच पड़ताल कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हाथियों के द्वारा गांव मे प्रवेश कर फसलों को बर्बाद किये जाने की घटना से रहिवासियों मे भय का माहौल व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *