Advertisement

बिजली संकट से डीएवी जूनियर विंग में पठन-पाठन प्रभावित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो कथारा मुख्य पथ पर गायत्री कॉलोनी कथारा के समीप स्थित जूनियर डीएवी स्कूल कथारा में विगत एक सप्ताह से बिजली नहीं है। इससे विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जूनियर विंग में कक्षाओं में दिन में भी बिजली नहीं रहने से छोटे-छोटे बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही है। बारिश के इस मौसम में बिजली के अभाव में पंखा नहीं चलने के कारण बच्चे व् शिक्षक गण उमस से परेशान हाल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इसके लिए कथारा महाप्रबंधक से बात भी हुई थी, किन्तु अभी तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराया गया। कहा गया कि बीते 14 जुलाई को महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार को पत्र भी दिया गया है। बावजूद इसके अबतक सुधार शून्य है।

जूनियर विंग के पियून सुशील कुमार ने 19 जुलाई को बताया कि विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जीएन खान भी महाप्रबंधक व जीएम ईएंडएम से बिजली संकट दूर करने की गुजारिश कर चुके है। स्थानीय युवा नेता रिंटू सिंह एवं अन्य अभिवावकों ने भी जल्द से जल्द बिजली संकट दूर करने की सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन से मांग की है। देखना होगा कि प्रबंधन इस पर कितनी जल्द पहल करती है या नौनिहाल की दिक्कतों का समाधान संभव ही नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *