समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

वोटिंग प्रतिशत कमी का कारण मृतकों का नाम वोटरलिस्ट में दर्ज रहना-सुरेंद्र

अन्यत्र सेवारत रेलकर्मी, फौजी वोटरलिस्ट में नाम नहीं रहने के कारण बिना वोट गिराये लौटे

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। लोकसभा चुनाव को लेकर 13 मई को संपन्न चुनाव समस्तीपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के लाख प्रयासों के बावजूद मतदान प्रतिशत कम रहा। कई मतदाता का नाम मतदाता सूचि में नहीं रहने के कारण बिना वोट दिए वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए संपन्न मतदान में मतदान प्रतिशत में कमी का एक कारण मतदाता सूची में मृतकों का नाम दर्ज रहना भी है। वे भी एक-दो मृतकों का नाम नहीं बल्कि दर्जन से अधिक। कई जिंदा मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची से डिलीट कर दिया गया है, इस वजह से वे वोट नहीं गिरा पाये।

आनन- फानन में एक बूथ को विघटित कर दो बना देने के कारण भी नाम नहीं मिलने से मतदाताओं को बिना मतदान लौटना पड़ा। दलित-गरीब के गांव-टोला में मजदूरों का जीविकोपार्जन के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर जाने से भी वोट प्रतिशत कम रहा है।

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्तीपुर लोकसभा के ताजपुर प्रखंड के बूथ संख्या-275 का सर्वे का रिपोर्ट जारी करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त बूथ के क्रमांक- 80 पर मृतिका फुल कुमारी देवी पति रायबहादुर सिंह, 188 सहदेव प्रसाद सिंह पिता मोहनलाल सिंह, 209 पर सुशीला देवी पति महेश्वर शर्मा, 216 पर केवली देवी पति धनेश्वर शर्मा, आदि।

224 पर पलटू शर्मा पिता खखनु शर्मा, 259 पर भगवनिया देवी पति सत्तो शर्मा, 280 पर रामपरी देवी पति गणेश शर्मा, 331 पर उमेश शर्मा पिता अरुण शर्मा, 686 पर अशोक कुमार पिता जगदीश प्रसाद महतो, 689 पर राजकुमारी देवी पति सुखदेव महतो, 695 पर रेशमी पति ईश्वर महतो, 733 पर रामसेवक सिंह पिता संतलाल सिंह, 738 पर रायबहादुर राय पिता झिंगुर राय, 757 पर राजेंद्र राय पिता रामऔतार राय, 804 पर नुनु साह पिता अर्जुन साह आदि को मरे वर्षों बीत गया लेकिन मतदाता सूची में नाम अब भी दर्ज है।

उन्होंने कहा कि बूथ क्रमांक-277 पर ममता देवी जीवित का नाम समेत कई अन्य नाम डिलीट कर दिया गया, जिससे बिना वोट गिराये मतदाताओं को मतदान केंद्र से लौटना पड़ा। माले नेता सिंह ने बताया कि बूथ नंबर-275 के मतदाता सूची में कुल 885 मतदाताओं का नाम दर्ज है। इसमें 15 मृतक का नाम है, जबकि 45 नाम पर डिलीट लिख दिया गया है। इसमें से कई जीवित भी हैं, जो वोट गिराने से वंचित रह गये।

माले नेता ने बताया कि 15 मृत एवं 45 डिलीट अर्थात कुल 60 नाम है जो मतदान प्रतिशत काफी घट जाता है। मोतीपुर वार्ड नंबर-25 निवासी सेवानिवृत कर्मचारी गौरीशंकर सिंह के पुत्र श्याम बाबू सिंह (स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी) का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। चुनाव आयोग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर बात करने पर बीएलओ से संपर्क करने को कहा गया।

275 बूथ पर ही किसान अनील साह ने बताया कि उनकी जीवित मां छोहरिया देवी पति स्व० भोला साह का नाम डिलीट कर दिया गया है। इसी बूथ पर सोनी कुमारी पति पुरूषोत्तम कुमार, फौजी अभिषेक कुमार पिता विनोद साह, रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पिता रामनाथ महतो, अनील कुमार राय पिता भोला राय के परिवार के 5 सदस्य का नाम समेत बूथ संख्या-275 एवं-277 के मतदाता सूची से गायब रहने के कारण बिना मतदान किये वापस लौटना पड़ा।

वे आसपास के सभी मतदाता सूची सर्च किये, लेकिन नाम नहीं मिला। ऐसी खामियां अन्य बूथों के मतदाता सूची में भी होने की जानकारी मिली है। इस अवसर पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन के तमाम सख्ती के बाबजूद मतदाता सूची का अद्यतन नहीं होना चिंता का कारण है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 76 साल बाद भी मतदाता सूची अद्यतन नहीं हो पाने का जांच कराते हुए दोषियों की शिनाख्त कर जिम्मेवारी तय किया जाये एवं मतदाता सूची को अपडेट किया जाये।

 

 53 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *