पूर्व विधायक से मिले आठ पंचायत के मुखियागण

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के आठ पंचायतों के मुखियागण ने 17 जनवरी को पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो (Yogendra prasad mahato) से भेंट की। इस अवसर पर मुखिया गणों ने उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा नगर परिषद विघटन होने की खुशी में बधाई देने के लिए पहुंचे थे।
गोमियां नगर परिषद विघटन होने की खुशी में मुरबंदा स्थित पूर्व विधायक आवास में 17 जनवरी को गोमियां के कई मुखिया गण एवं समाजसेवियों ने पूर्व विधायक योगेंद्र महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर फूलों का गुलदस्ता एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा गोमियां के रहिवासियों को आज राहत मिली। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है। पूर्व विधायक ने इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का आभार प्रकट किया। जो इस मामले को गंभीरता से लिया और गोमियां के रहिवासी इतने बड़े कार्य को हमेशा याद रखेगी।
पूर्व विधायक महतो एवं बबीता देवी ने मुखिया गणों से कहा कि सभी बधाई के पात्र हैं, जो इस लड़ाई को साथ मिलकर लड़ने का काम किया और जनता को परेशानियों से बचाया। मौके पर मुखिया धनंजय सिंह, ललिता देवी, राम लखन प्रसाद, चंद्रदीप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि बंटी उरांव, शांति देवी, अमित पासवान, गणेश यादव, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

 628 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *