ईदगाह में पुलिस ने बनते गुलाब के फुल, ट्रस्ट ने अधिकारियों को किया सम्मानित
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। शनिवार को आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में कुल 26 स्थानों पर रमज़ान शरीफ के पूरे एक महीने के रोजे रखने के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर की नमाज आने वाले रमज़ान शरीफ की हसरतों के अदा की गई। ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे, अपनी खामियों की माफी और खुशी का संदेश देता है, और यह मुसलमानों के लिए अल्लाह द्वारा दिया गया एक ‘इनाम’ माना जाता है।बहरहाल इस मौके पर आरसीएफ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटिल के मार्गदर्शन में यहां की पूरी टीम सुबह साढ़े 5 बजे से ईदगाह और नमाज पढ़े जाने वाले मस्जिदों के आस पास तैनात की गई थी। जिसके करण शांतिपूर्ण तरीके से इस त्यौहार के दौरान न केवल मुस्लिम ‘बल्कि’ हिन्दू भाइयों के साथ भी गले मिलने की रसम की अदायगी की गई।
गौरतलब है कि ईद-उल-फितर की नमाज के अलावा शनिवार 21 मार्च को पुरे दिन आरसीएफ पुलिस की टीम गस्त करती दिखाई दी। ईद-उल-फितर की नमाज से पहले रमज़ान शरीफ के दौरान पुलिस पब्लिक मीटिंग में भी हुई थी। इस दौरान वरिष्ठ निरीक्षक दत्तात्रय पाटिल दवरा ईद के दिन की रूप रेखा तैयार किया गया था। इसके तहत अधिकारियों अलग -अलग जिम्मेदारी दी गई थी।
इन अधिकारीयों में पुलिस निरीक्षक लोकेश कांसे, सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब आहेर, सुभाष बदक, किरण मंढरे, सोनाली फतंगरे, पुलिस उप निरीक्षक दीपाली पावसे, मिलिंद खैरनार आदि शामिल थे। इसके अलावा पाटिल ने अपने मातहत काम करने वाले सहकर्मियों को भी अलग -अलग जिम्मेदारी दी थी, जिसे सभी ने बखूबी अंजाम दिया और देखते ही देखते ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।
Tegs: #Eid-ul-Fitr prayers were offered at 26 places within the jurisdiction of RCF police.
![]()













Leave a Reply