Advertisement

डीएवी सेक्टर चार में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला में शिक्षकों का शैक्षणिक भ्रमण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते 9 एवं 10 फरवरी को सीबीएसई मानकों और नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डीएवी सीएसई व डीएवी सीएमसी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यशाला के तहत शिक्षकों ने कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार तथा सुधा डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर डीएवी झारखंड जोन-के के डीएवी विद्यालयों से आए लगभग 35 सामाजिक विज्ञान शिक्षकों ने कृषि की आधुनिक तकनीक, ड्रिप इरिगेशन, थ्रेसर मशीन, मिट्टी जांच, फसल चक्र व उन्नत उत्पादन पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। वहीं विज्ञान शिक्षकों ने सुधा डेयरी में दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और शीत-श्रृंखला व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सह प्राचार्य एसके मिश्रा ने इसे ज्ञानवर्धक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे अनुभवात्मक भ्रमण से विद्यालयों में शिक्षण कार्य अधिक प्रभावी बनता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *