पुण्यतिथि पर याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक-उपायुक्त
भगवान बिरसा का साहस,समर्पण एवं बलिदान हमारे लिए प्रेरणा-एसपी
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 121वी पुण्यतिथि के अवसर पर 9 जून को बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district deputy commissioner Rajesh Singh) पुुुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने नया मोड़ (बिरसा चौक) स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नमन कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
मौके पर उपायुक्त सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए ही उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सबों के सर्वमान्य अगुवा थे।
पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि आदिवासी समाज में नवचेतना के सूत्रधार झारखंड के वीर योद्धा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर हम सब शिक्षित एवं विकसित बनेंगे। उनके साहस, समर्पण एवं बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलें एवं राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।
मौके पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, चास के अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह, नजारत उप समाहर्ता विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 250 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *