महाप्रबंधक व् ओपी प्रभारी के पहल से असंगठित जामसं का चक्का जाम आंदोलन स्थगित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ असंगठित यूनियन द्वारा 15 जुलाई को आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में कथारा कोलियरी का चक्का जाम आंदोलन शुरू किया गया। क्षेत्र के महाप्रबंधक तथा ओपी प्रभारी के पहल के बाद चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार जमसं असंगठित यूनियन की ओर से लगभग 20 दिन पूर्व कथारा कोलियरी प्रबंधन को आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर जमसं क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद द्वारा पत्र सौंपा गया था। इस मामले में प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं होता देख 15 जुलाई की सुबह 6 बजे से यूनियन ने चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार तथा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के हस्तक्षेप के बाद दिन के लगभग 10 बजे प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए यूनियन को पत्र दिया गया।

इसके बाद कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय कक्ष में कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश कुमार सिन्हा व कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, संगठित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद के बीच वार्ता किया गया।

वार्ता में आम सहमति से तत्काल यहां कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में छह ड्राइवर और 6 अकुशल विस्थापित प्रभावित को नियोजन देने पर सहमति बनी। इसके बाद दोपहर 2 बजे चक्का जाम आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गयी।

वार्ता में जामसं के क्षेत्रीय सचिव के अलावा असंगठित के अध्यक्ष हजरत अंसारी, सचिव पप्पू यादव, कमलेश यादव, दशरथ यादव, संजय यादव, खीरु यादव आदि मौजूद थे।
चक्का जाम आंदोलन में उपरोक्त के अलावा जगदीश गिरि, विनोद कुमार यादव, मो. सद्दाम अंसारी, अनुज कुमार, राम प्रसाद रजवार, लालचंद यादव, आदि।

बेताब आलम, चरणलाल यादव, दुखिया यादव, हीरालाल यादव, गणेश यादव, आशिक अंसारी, बहालउद्दीन अंसारी, सनाउल्ला अंसारी, नुरुल हसन, मो. इम्तियाज़, मो. आरिफ़, अनीस रजा, मुख़्तार अंसारी, माशूक अंसारी, इरफ़ान अंसारी, शकील रजा, मो. कमालुद्दीन आदि शामिल थे।

 74 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *