केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व विधायक के प्रयास से दुबई जेल में बंद प्रवासी मजदूर घर लौटे

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो निवासी दुबई जेल में बंद मजदूर विनोद महतो की कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के प्रयास से सकुशल घर वापसी संभव हो सका।

इस कार्य के लिए परजनो ने पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, दुबई में कार्य कर रहे बगोदर प्रखंड के हद में कुदर के मोहम्मद वशिम शेख सहित मामले को प्रकाश में लाने वाले सभी मिडिया कर्मियों का अभार प्रकट किया।

बताते चले कि, रोजगार को लेकर दुबई गया विष्णुगढ़ का विनोद महतो लगभग दो महीने पूर्व वीजा अवधि और इकामा की अवधि समाप्त होने की वजह से वहां की जेल में बंद थे। घर का एकलौता कमानेवाला होने की वजह से उसके माता पिता, पत्नी व तीन वर्षीय बच्चे अनुज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने इसकी जानकारी पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के माध्यम से दुबई में कार्य कर रहे प्रखंड के कुदर निवासी मोहम्मद वशिम शेख को मिली। शेख ने मामले में तत्परता दिखाते हुए वहां के अरबाब (मालिक) से संपर्क कर पूरी जानकारी ली। फिर भारतीय दुतावास से संपर्क कर जेल रिहाई कर महतो की वतन वापसी करायी।

दुबई से बीते 20 दिसंबर की सुबह फ्लाइट से राजस्थान भेजा गया। साथ हीं 22 दिसंबर की सुबह विनोद महतो राजस्थान से ट्रेन से पारसनाथ स्टेशन पहुंचा। उन्होनें यहां पहुंचकर राहत की सांस ली।

इस मौके पर मुखिया पति अजय मिर्धा, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, समाजसेवी घनश्याम महतो, जगदीश महतो, रामानंद सिंह, अर्जुन महतो, संतोष कुमार, बिशुन महतो, बिनोद साव, डीलो महतो, हरीलाल महतो, विजय महतो, राजू महतो, बासुदेव महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 277 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *