Advertisement

कमलाबांध तालाब में नशे में धुत युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह स्थित कमला बांध तालाब में 23 मई को एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में तालाब में घुस गया और करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।

बताया जाता है कि स्थानीय रहिवासियों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद युवक तालाब से बाहर आने को तैयार नहीं हुआ, बल्कि जब-जब उसे बचाने का प्रयास किया जाता वह और गहराई में चला जाता।

घटना की सूचना मिलते ही चिरा चास थाना प्रभारी चंदन दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। युवक की पहचान और उसके आने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सीईओ ने किया कर्मचारी के संग बैठक

एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने 23 मई को अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर डीसी के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाने की बात कही। सीओ के अनुसार जनता दरबार लगाने के लिए पंचायत स्तर पर इसकी सूचना आमजनों को पहुंचाया जाए, ताकि अधिक संख्या में ज़मीन संबंधि मामला आने पर इसका निष्पादन किया जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *