Advertisement

नशेड़ियों ने किया दुकानदार की पिटाई, खाद्य सामग्री बिखेरा, छीने रुपए

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बेरमो प्रखंड के हद में स्थित बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन का आसपास का इलाका इनदिनों नशेड़ियों की गिरफ्त में है। यहां कभी भी कोई भी घटना संभव है।

बानगी के तौर पर 2 नवंबर की देर रात्रि नशेड़ियों ने बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप संचालित चाय व जेनरल दुकान में लगभग पांच की संख्या में कार से आए नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकानदार गोपाल साव सहित उसके बुजुर्ग पिता एवं पुत्र मोनू कुमार को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में रखे बिस्कुट, चॉकलेट, चाय सहित अन्य खाद्य समानों को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार नशेड़ियों ने दुकान में रखे लगभग छह हजार रूपए भी गल्ला से निकाल लिए।
उक्त घटना 2 नवंबर की रात्रि लगभग दस बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया एवं मारपीट में शामिल चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार गोपाल साव ने बताया कि आरोपी सभी युवक दुकान में आए और बिना चीनी का चाय बनाने को कहा। इंकार करने पर गली गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान दुकान में रखा सामान बिखेर दिया। साथ हीं रुपए भी गल्ला से निकाल लिए। इस घटना के बाद से आसपास के दुकानदारों में भय देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *