अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाऊंगी-डॉ उषा सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के प्रसिद्ध चिकित्सक सह भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने 19 अक्टूबर कॉ फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता आयोजित कर डॉ सिंह ने बताया कि वे आगामी 27 अक्टूबर से बेरमो के करगली गेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर बार मोदी बार-बार मोदी, जन जागरूकता अभियान शुरू करेंगी। इस अभियान के द्वारा सभी जाति और धर्म कॉ माननेवालो के घर जाकर देश हित में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए और आगे किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अमन पसंद रहिवासियों को उनके पांच प्रण की बातों को विस्तार से समझाएंगे। कहा कि विश्व की वर्तमान स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विश्व हित के लिए जो प्रयास किया है उसकी भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण तथा लोकसभा और विधानसभा में नारी शक्ति सम्मान विधेयक के द्वारा 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है।

डॉ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि आदमी हो इंसान बनो। फिर सिख, ईसाई, हिंदू या मुसलमान बनो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में बिना भेदभाव के सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय कार्य किया है। 250 करोड़ से अधिक करोना वैक्सीन निःशुल्क लगवाया है। मोदी ने मुस्लिम माता- बहनों को तीन तलाक से निजात दिलाया।

उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना अनुच्छेद 370 को समाप्त कर किया। यह निश्चित रूप से संपूर्ण देश के लिए गर्व की बात है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता और उसका सफल आयोजन से संपूर्ण विश्व में भारत और भारतवासियों का मान बढा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया।

जिसके कारण भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि बाद में आदित्य एल-वन को भी सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है। साथ ही गगनयान और सगारयान बनकर तैयार है, जिसका प्रक्षेपण कभी भी हो सकता है।

डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नोट बंदी हुआ, जिससे विदेश प्रायोजित उग्रवाद की कमर टूटी। उन्होंने कहा कि बैंक में जन धन योजना के तहत खाता खोला गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक के खाते में जाने लगा। जिसके कारण बिचौलिया राज खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब महिलायें चूल्हा पर खाना बनाती थी, जिसके धुआं से उन्हे परेशानी होती थी।

उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। कहा कि किसानों के हित के लिए पीएम मोदी ने सम्मान निधि योजना लागू की। जिससे पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 मिल रहा है। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों देशवासियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया। जिससे ₹500000 तक का सरकारी खर्च से इलाज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से बेरोजगारों को बैंक से सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मोदी ने देशवासियों को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य पर ध्यान देने के लिए आहवान किया, जिसका असर देखने को मिल रहा है। स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छता मिशन बनाकर जो कार्यक्रम शुरू किया गया वह संपूर्ण देश में दिखाई दे रहा है।

हर घर नल का जल योजना से रहिवासियों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ो शौचालय का निर्माण हुआ तथा प्रधानमंत्री योजना आवास के तहत करोड़ो जरूरतमंदो के लिए पक्का मकान बनाए गए। कहा कि मोदी ने यह लाभ बिना जाति धर्म के भेदभाव किए सभी लाभुको को उपलब्ध कराया। यह बहुत बड़ी बात है। आज देश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में नरेंद्र भाई मोदी जैसा कोई नेता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के कई देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध लड़ रहे है। इस विकट परिस्थिति मे रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन को भरोसा है कि सिर्फ भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही युद्ध रूक सकता है। सबका साथ, सबका विकास करने के लिए मोदी कृत संकल्पित है।

इसलिए हम सबों को उनका साथ देना चाहिए। इसलिए हर बार मोदी बार-बार मोदी के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर रहिवासियों को देश और देशवासियों के हित में मोदी द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताने का प्रयास करूगी।

इस मौके पर अर्चना सिंह, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, शंकर सिंहा, अभय विश्वकर्मा, सुभाष बरनवाल, वीरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

 63 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *