डॉक्टर प्रहलाद ने सुभाषनगर में किया भाजपा कार्यालय का उद्घघाटन

बेरमो मे भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है-मधुसूदन

बेरमो को कुछ देने आया हूँ, लूटने वालो से रहे सावधान-प्रकाश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रहलाद वर्णवाल ने 28 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के पुराना सुभाष नगर स्थित भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर डॉ प्रह्लाद ने कहा कि सुभाषनगर में कार्यालय की सुविधा नहीं रहने के कारण भाजपा समर्थक रहिवासियों को परेशानी होती थी। उनकी परेशानी को देखते हुए भाजपा के युवा एवं कर्मठ नेता प्रकाश कुमार सिंह द्वारा कार्यालय की सुविधा बहाल की गई है। उन्होंने कहा कि सुभाषनगर से बेरमो मे बदलाव की बिगुल शुरू हो गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यालय मंदिर का स्वरूप होता है। यहां संस्कार मिलता है। कार्यकर्ता को देश और पार्टी के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि छोटे से छोटे जगह मे पार्टी का अपना कार्यालय हो। कहा कि बेरमो मे भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारों की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वंशवाद को चैलेंज कर रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को खड़ा किया और जनता के लिए काम करने के लिए जुटे।

वोट बैंक की पॉलिटिक्स को खत्म कर विकासवाद की पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाया है। सिंह ने कहा कि भाजपा में पार्टी ही परिवार है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलनेवाली पार्टी है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और विचारयुक्त पार्टी है।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि हमने एक नया राजनीति का आयाम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का डंका बजा है। आने वाले चुनाव में बेरमो विधानसभा मे भी कमल खिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मै बेरमो को कुछ देने आया हूँ, लूटने वालो से सभी सावधान रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 109वां संस्करण देखा व् सुना गया। उद्घाटन कार्यक्रम को श्रमिक नेता देवतानंद दुबे, कृष्ण कुमार, नवीन पांडेय, गुरुवारी देवी, गीता चौधरी, अनिल गुप्ता, अंजनी सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंदन राम ने किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीणा देवी, जिला मंत्री रामू तांती, चंद्रभान सिंह, छोटू रवानी, लालमोहन महतो, चंदन चौहान, आशीष झा, टिंकू तिवारी, राहुल कुमार, कौशल कुमार, जिमी चौहान, कुंती कुमारी, पुष्पा देवी, कुंज बिहारी प्रसाद, प्रदीप रवानी, उज्जवल मुखर्जी, छोटु रवानी, रवीन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

 68 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *