केबी कॉलेज के नए प्राचार्य डॉक्टर केपी सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विनोद बिहारी विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा नियुक्त प्राचार्य केपी सिंहा तथा वर्तमान प्राचार्य डॉ आर आर पाल द्वारा केबी कॉलेज (महाविद्यालय) प्रांगण में स्थित कॉलेज के संस्थापक और संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

श्रद्धांजलि देने के पश्चात 3 जनवरी को विज्ञान खंड में स्थित संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया, तत्पश्चात प्राचार्य कक्ष में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति में डॉक्टर के पी सिन्हा को नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर दोनों प्राचार्य को बुके, पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहना कर सम्मान दिया गया। साथ हीं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूर्व प्राचार्य डॉ पाल ने नए प्राचार्य डॉक्टर के पी सिन्हा को महाविद्यालय के अलग-अलग विभागों का अवलोकन करवाया एवं महाविद्यालय के वरीय प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण राय ने नए प्राचार्य को महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय कराया।

मौके पर प्रो. लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमित कुमार रवि, प्रो. राजू कुमार बड़ाईक, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ ए के राय महतो, प्रो. साजन भारती, डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो. मधुरा केरकेट्टा, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा के अलावा कर्मचारी संघ के रविंद कुमार दास, दुर्गा पासवान, सदन राम, आदि।

विक्रम सिंह, मु. साजिद, सी एस मिश्रा, रवि प्रकाश यदुवेन्दु, एस सी झा, विमल कुमार, दीपक कुमार, सबुएल कुजूर, पुरोषतम चौधरी, राजेश्वर सिंह, संतोष राम, बालेश्वर यादव, भगन, कलावती, सुसारी देवी आदि मौजूद थे।

 129 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *