विश्व शांति अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए डॉ के एन सिंह काठमांडू रवाना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन बिहार राज्य उपाध्यक्ष व सेवानिवृत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के.एन.सिंह 24 जुलाई को विश्व शांति परिषद के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए डेलिगेट के रुप में नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गए। वे भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ नेपाल की राजधानी काठमांडू में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।

डॉ सिंह सारण जिला के हद में दरियापुर प्रखंड के पुरदिलपुर निवासी हैं। डॉ सिंह को भारतीय प्रतिनिधि चुने जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह सारण जिला सचिव सुरेंद्र सौरभ, भाकपा राज्य कंट्रोल कमीशन सदस्य सह माध्यमिक शिक्षक संघ नेता चुल्हन प्रसाद सिंह, भाकपा राज्य परिषद सदस्य सह माध्यमिक शिक्षक नेता डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता, भाकपा कार्यकारी जिला सचिव कॉमरेड रामबाबू सिंह, सहायक जिला सचिव नागेंद्र राय, माध्यमिक शिक्षक नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, आदि।

अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर साह, राम जंगल सिंह कॉलेज दिघवारा के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर भारद्वाज, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता राजनाथ राय, कांग्रेस के दरियापुर प्रखंड अध्यक्ष तरुण तिवारी, राजद के दरियापुर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राय, जदयू के दरियापुर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, दरियापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष राम अयोध्या राय, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह उर्फ ठीकेदार साहब, नन्द किशोर शर्मा, गिरजेश्वर प्रसाद राय, दिनेश तिवारी, रामानन्द सिंह, राज किशोर प्रसाद राय, मुखिया उपेंद्र प्रसाद सिंह, सुनिल राय, अनिल कुमार पांडेय, आदि।

ककरहट पंचायत के सरपंच अमित कुमार सिंह, कम्युनिस्ट नेता सुग्रीव गुप्ता, दिनेश वर्मा, भाकपा दरियापुर अंचल सचिव मंडल सदस्य शिवजी दास, परमात्मा प्रसाद गुप्ता, किशोरी प्रसन्न राय, सुरेश शर्मा, भाकपा दरियापुर अंचल परिषद मीडिया प्रभारी सह एप्सो के दरियापुर अंचल सचिव विजय कुमार साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएं दी है।

 165 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *