
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक के बोकारो जिला के हद में ढोरी स्टाफ क्वार्टर फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में कांग्रेस नेता व् विधायक कुमार जय मंगल सिंह की मौजूदगी में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के ढोरी और पिछरी बस्ती के दर्जनों रहिवासियो ने 18 जुलाई को कांग्रेस पार्टी और आरसीएमयू का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की है उन्हें पूरा मान, सम्मान, सहयोग दिया जाएगा। उनका फैसला तारीफ के योग्य है। कहा कि इलाके की भलाई के लिए दूसरे पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन की है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालो में महेश कुमार महतो, त्रिपुरारी प्रसाद, दिनेश महतो, संतोष महतो, सुरेश महतो, योगेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। मौके पर मजदूर नेता गणेश मल्लाह, सुमित सिंह, आनंद विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply