करगली में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक में जुटे दर्जनों श्रमिक नेता

केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो-सयुंक्त मोर्चा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली में 2 अगस्त को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में दर्जनों श्रमिक नेता ने वर्तमान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर कोसा।

केंद्र सरकार की मौजूदा मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा बेरमो कोयलांचल स्तरीय कन्वेंशन करगली स्थित कल्याण मंडप (महिला मंडल) मे आयोजित किया गया।

बैठक में एटक उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो व इंटक नेता गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान व राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों का देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत राज्य स्तरीय कन्वेंशन रांची व बोकारो में जिला स्तरीय कन्वेंशन किया जा रहा है। उन्होंने मजदूरों से केंद्र की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर व राकोमयू ढ़ोरी क्षेत्रीय अघ्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वर्तमान मोदी सरकार में बेरोजगारी, महंगाई व कॉरपोरेट लूट जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यदि फिर से यह सरकार सत्ता में आयी तो देश बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने आगामी 10 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले मजदूरों के महा पड़ाव में हजारों की संख्या में मजदूरों की भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास, इंटक नेता श्यामल कुमार सरकार, बिरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, एटक के सुजीत कुमार घोष, चंद्रशेखर झा, जवाहर लाल यादव, आफताब आलम खान, सीटू के श्याम बिहारी सिंह दिनकर, सीटू राज्य सचिव विजय भोई आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

मौके पर सुबोध सिंह पवार, मुरारी सिंह, श्रीकांत मिश्रा, पंकज महतो, भीम महतो, राजेश्वर सिंह, केदार सिंह, मनोज पासवान, जवाहर लाल यादव, शमशुल हक, जितेंद्र दुबे, सुरेश शर्मा, कुणाल कुमार, सुमित सिंह, निजाम अंसारी, पुनीत महतो, चंद्रशेखर महतो आदि उपस्थित थे।

 99 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *