के. बी. कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम, लगाया गया दर्जनों फलदार वृक्ष

पारिस्थितिक संतुलन के लिये पौधरोपण जरूरी-प्राचार्य

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो मे 2 जनवरी को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण के क्रम में कॉलेज परिसर में दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया गया।

जानकारी के अनुसार पौधरोपण का कार्य कॉलेज के प्राचार्य के नेतृत्व में सभी व्याख्याताओं, कॉलेज कर्मियों व छात्रों की उपस्थिति में किया गया। साथ हीं नव वर्ष पर संकल्प लिया गया कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर परिसर को प्रदूषण मुक्त रखा जायेगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ के. पी. सिन्हा ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ वातावरण में पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने, ऑक्सीजन की सर्वसुलभता बनाये रखने, ग्लोबल वार्मिंग को रोकने तथा प्रदूषण को कम करने में सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे मित्र व सहायक हैं। पेड़ पौधे प्रकृति की शान हैं। पौधों को अधिक से अधिक लगाना और उनकी सेवा सरंक्षण करना स्वयं का पोषण करने के समान दायित्व का परिचायक है। केबी कॉलेज के वरीय व्याख्याता प्रोफेसर लष्मी नारायण राय ने कहा कि कॉलेज परिसर में पेड़ो को लगाने से अध्ययनरत छात्रों तथा कॉलेज कर्मियों के स्वास्थ्य व खुशनुमा माहौल मे बढ़ोतरी होगी।

प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि पौधों से प्रचुर मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि पौधे मानव अस्तित्व का आधार स्तम्भ है। डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि पौधे सृष्टि का मूल आधार हैं। कहा कि हम स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त होंगे, उसी मे समग्र विकास संभव है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा कॉलेज के व्याख्याता डॉ व्यास कुमार, प्रो. मनोहर मांझी, डॉ साजन भारती, प्रो. पी. पी. कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार, बालेश्वर यादव, भगण घासी, अजय, संजय समेत दर्जनों छात्रों का अहम योगदान रहा।

 78 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *