स्वास्थ्य केंद्र का बोलेरो व छोटा हाथी वाहन में टक्कर, दर्जनों घायल

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी का सरकारी वाहन बोलेरो व यात्रीयों से भरा छोटा हाथी वाहन की बीते 27 अप्रैल को आपस में टक्कर हो गई। घटना में दर्जनों यात्री जख्मी हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस (Ambulance) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी लाया गया। प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। घटना बीते 27 अप्रैल की रात को घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगांव थाना के हद में गुड़गांव निवासी दर्जनों लोग कुंडियाधर के छोटा हाथी वाहन से कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के टांगर तिरिलपी गांव में सिद्धेश्वर सिरका के घर जोमनु कार्यक्रम मे शामिल होने 27 अप्रैल की सुबह गये थे। वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसी रात सभी अपने घर गुड़गांव वापस जा रहे थे।

इसी दौरान अंधारी डीपासाई (Andhari Deepasai) के बीच अंधारी से कुमारडुंगी की ओर तेज रफ्तार से आ रही स्वास्थ्य केन्द्र की बाॅलेरो गाड़ी ने छोटा हाथी वाहन को जोरदार ठोकर मार दिया। रफ्तार इतना तेज थी की टक्कर मारते ही बोलेरो के आगे का हिस्सा पुरी तरह से छतीग्रस्त हो गया। छोटा हाथी भी वापस पीछे होते हुए खेत में जा धंस गया। किसी तरह से यात्री गाड़ी से निचे कूदकर अपनी जान बचा लिए।

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार बोलेरो चालक खगेश बारीक काफी नशे ही हालात में था। इसलिए यात्रियों के उतरने के बाद उन्हे फिर से धक्का मारने का प्रयास कर रहा था। इसी में बोलेरो को खेत के निचे उतार दिया। जानकारी मिली की चालक खगेश बारीक सरकारी वाहन को स्वास्थ्य केन्द्र में जानकारी दिए बिना ही अंधारी किसी को पहुंचाने गया था। वहां से वापसी के दौरान यह घटना घटी।

इसमें खगेश के साथ उसका चार वर्षीय पुत्र भी बैठा था। उसे व खगेश को चोट आई है। छोटा हाथी वाहन में 15 महिला व छह पुरुष बैठे थे। सभी को हल्का चोट लगा है।

घायलों में गुडंगाव निवासी आशाई सिरका, मानी, बसंती पिंगुवा, बेलो सिरका, उर्मीला पिंगुवा, तिरसी सिरका व अन्य शामिल हैं। घटना के बारे में पुलिस को सुचना दिया गया। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पहुंचकर दोनो वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर ले आयी है।

 453 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *