दहेज मुक्त आर्दश विवाह कर दो जोड़े ने लिए सात फेरे

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड  (Bagodar block) के हद में अडवारा पंचायत के लुकुइया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगन में 12 जुलाई को टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा बगोदर प्रखंड इकाई द्वारा दहेज मुक्त आर्दश विवाह कुड़माली नेगाचारी से सपन्न कराया गया।

जिसमें बगोदर प्रखंड के लुकुइया के मनोहर कुमार महतो पिता माधो महतो ने बगोदर के खेतको निवासी मेघलाल महतो की पुत्री सरिता कुमारी तथा रूपेश कुमार महतो पिता खुबलाल महतो ने बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिलगो निवासी गिरजानंद महतो के पुत्री प्रीति कुमारी के साथ कुडमाली नेगाचारी से किया।

उक्त विवाह कार्यक्रम चन्द्रभुषण महतो के द्वारा संम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार तथा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा के थानेश्वर महतो उपस्थित हुए। उन्होंने दोनों नवविवाहित जोड़ा को सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना किये।

इस अवसर पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओहदार ने कहा कि हमारे समाज के युवा संकल्प ले कि वे दहेज मुक्त विवाह करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत गरीब परिवार जमीन बेच कर बेटी की शादी करते है, और पता चलता है कि बेटी को भी बचा नही पाते हैं। बेटी और जमीन दोनों चली जाती है। इसलिए बिना तिलक दहेज के विवाह करने के लिये समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष नारायण महतो, प्रदीप महतो, केन्द्रीय सचिव रामचन्द्र महतो, गिरिडीह जिलाध्यक्ष निरंजन महतो, जिला सचिव कुवियुमो प्रवीण कुमार महतो, बरज कुमार महतो छोटन प्रसादन छात्र बलदेव प्रसाद, त्रिभुवन महतो, सुधीर प्रसाद, गोविन्द महतो, हेमंत महतो, कुँजलाल महतो, किशोर महतो, भुनेश्वर महतो, नंदलाल महतो, भागीरथ महतो, केदार महतो, बुधन महतो, रूपलाल महतो, विजय महतो समेत बडी संख्या में कुविमो के स्वजातीय लोग शामिल थे।

 465 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *