Advertisement

चित्रगुप्त भगवान भुल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना का जयघोष

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त भगवान हमें भूल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना की जय घोष से गूंज उठा पुरा तेनुघाट का इलाका। जब कायस्थ परिवार के सैकड़ो रहिवासी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए।

ज्ञात हो कि, बीते 3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के दिन बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप एवं एफ टाइप चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। चित्रांश परिवार के सदस्य भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर कायस्थ परिवार के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। उसके बाद रात्रि में सामुहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद, आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा सहित कई गणमान्य पहुंचे और सामुहिक प्रीतिभोज में शामिल हुए।

वहीं 4 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विर्सजन के समय जनार्दन प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, सुनील कुमार, नरेश श्रीवास्तव, जसू श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, पवन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, अजीत कुमार लाल, भम श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, अजय अम्बष्ट, विजय अम्बष्ट, संतोष कटरियार, गोपाल जी विश्वनाथन, कुंदन कुमार, नितेश कुमार, विक्की सिन्हा, मोहित कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अक्षत आकाश सिन्हा, प्रीतिश आनंद, सत्यम कटरियार, कृष, शिवम, विशाल, शौर्य कुमार सहित तेनुघाट चित्रांश परिवार के सदस्य गण मौजूद थे।

वहीं श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप तेनुघाट में विसर्जन के दौरान महिला, पुरूष, बच्चे सभी शामिल थे। महोत्सव की सफलता में तेनुघाट चित्रांश परिवार तेनुघाट के रेखा सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार लाल, जनार्दन प्रसाद, शैलेश चन्द्र, आनंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव (मुन्ना), मिथिलेश कुमार सहित चित्रांश परिवार के सदस्य गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *